नई दिल्ली, फरवरी 20 -- राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। डग-चौमहला रोड पर करनपुरा गांव के पास बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को चौमहला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।गंगधार थाना क्षेत्र में हुआ हादसा घटना शाम करीब 7:30 बजे गंगधार थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार बाइक डग से गंगधार की ओर आ रही थी, जबकि बोलेरो गंगधार से डग की तरफ जा रही थी। करनपुरा गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बा...