नई दिल्ली, मार्च 31 -- RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड द्वारा आज 12वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए गए। इसके साथ ही तीनों स्ट्रीम - साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट से जुड़ें आंकड़े भी जारी किए गए। इन आंकड़ों पर गौर करें तो राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों स्ट्रीम में छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही वर्गों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। रिजल्ट के आंकड़े साफ बताते हैं कि छात्राओं ने हर स्ट्रीम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और एक बार फिर यह साबित किया है कि मेहनत और लगन के मामले में वे किसी से कम नहीं हैं। यहां देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्ससाइंस वर्ग में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन साइंस वर्ग में छात्रों क...