जयपुर, अप्रैल 1 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में अपनी बेटी का 12वीं का शानदार रिजल्ट देखकर एक मां खुश होने की बजाय फफककर रो पड़ी। उसने बेटी नकिता की फोटो को सीने से लगा लिया। नकिता की 10 दिन पहले मौत हो गई थी। राजस्थान बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित किए जिसमें नकिता के 93.80 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। वह लंबे समय से शुगर की मरीज थी। 12वीं के एग्जाम में वह बीमार हो गई थी। तेज बुखार में भी इंसुलिन के इंजेक्शन लेकर परीक्षा देने जाती थी। गांव 7 केएनडी की रहने वाली नकिता ने पढ़ाई की लड़ाई जीत ली थी, लेकिन जिंदगी की लड़ाई हार गई। नकिता की मां चरणजीत कौर और पिता मंगल सिंह मजदूरी करते हैं। करीब 20 दिन पहले उसे पीलिया हो गया था। हालत बिगड़ने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 20 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौ...