जयपुर, मार्च 14 -- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस साल एक नए अवतार में नजर आ रहा है। सालों से यह देखा गया है कि बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी कर सुर्खियां बटोरता है, लेकिन इस बार राजस्थान बोर्ड ने भी कमर कस ली है। प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म होने के साथ ही अब कॉपियों की जांच और रिजल्ट की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। चौंकाने वाली खबर यह है कि जो परिणाम अमूमन मई के तपते महीनों में आते थे, वे इस बार मार्च की सुहानी धूप में ही आपके सामने हो सकते हैं। शिक्षा विभाग का लक्ष्य इस बार बिहार बोर्ड के 'फास्ट ट्रैक' रिकॉर्ड को चुनौती देना है।1 अप्रैल से नया आगाज: क्यों है रिजल्ट की जल्दी? बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर ने इस बार पूरी रणनीति बदल दी है। दरअसल, सरकार की योजना है कि 5वीं और 8वीं कक्षा का नया शैक्षणिक सत्...