नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने मदार से पटना के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 12 ट्रिप तक संचालित होगी और राजस्थान से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी।कब चलेगी ट्रेन, क्या रहेगा पूरा शेड्यूल रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09601 मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल 2026 से 9 जुलाई 2026 तक हर गुरुवार को मदार से सुबह 6:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 8:50 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 8:15 बजे पटना पहुंचेगी।वापसी में भी मिलेगा वही सुविधाजनक ट...