नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत ताज़ा बजट से राज्य का कर्मचारी वर्ग खासा निराश नजर आ रहा है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वर्षों से लंबित प्रमुख मांगों पर इस बार भी कोई ठोस और स्पष्ट घोषणा नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में मायूसी का माहौल है। वेतन विसंगति, लंबित पदोन्नतियां, पुरानी पेंशन योजना और संविदाकर्मियों के स्थायित्व जैसे मुद्दों पर अपेक्षित निर्णय न होने से असंतोष उभर कर सामने आया है।वेतन विसंगति और पदोन्नति पर नहीं हुई पहल राज्य कर्मचारियों का कहना है कि वेतन विसंगति का मामला लंबे समय से लंबित है। विभिन्न विभागों में समान पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में अंतर को लेकर कई बार ज्ञापन और आंदोलन किए गए, लेकिन बजट में इस दिशा में कोई स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके साथ ही कई विभागों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.