सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब राजस्थान पुलिस की टीम ने दबिश देकर प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक और युवती को हिरासत में ले लिया। दोनों को राजस्थान ले जाकर न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। युवक राजस्थान में नौकरी करता था। जहां उसकी पहचान एक युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। फरवरी की शुरुआत में युवक युवती को अपने गांव ले आया। युवती के लापता होने पर उसके परिजनों ने स्थानीय थाने में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची। चार फरवरी को भी पुलिस आई थी। लेकिन भनक लगते ही दोनों फरार हो गए थे। बुधवार को दोबारा दबिश देकर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...