नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के पेंशनर्स को एक बड़ा डिजिटल तोहफा दिया। इस पहल के तहत अब रिटायरमेंट से जुड़े अधिकांश काम एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से निपटाए जा सकेंगे। सरकार का उद्देश्य पेंशनर्स को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत देना और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व सरल बनाना है।डिजिटल प्लेटफॉर्म से आसान होगा काम नई व्यवस्था के तहत लॉन्च किए गए ऐप में पेंशन से जुड़े विभिन्न कार्य जैसे जीवन प्रमाण पत्र जमा करना, पेंशन स्टेटस चेक करना, शिकायत दर्ज करना और दस्तावेज अपलोड करना अब ऑनलाइन किए जा सकेंगे। इससे बुजुर्ग पेंशनर्स को लंबी लाइनों और बार-बार कार्यालय जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। सरकार का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए समय की बचत के साथ-स...