नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 के पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। अब गांवों की सरकार चुनने के लिए गुरुवार को वोटिंग होगी। जयपुर समेत प्रदेश के 16 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रचार के दौरान घर-घर जनसंपर्क और सभाओं के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटे प्रत्याशियों के सामने अब वोटिंग के दिन अपनी ताकत दिखाने की चुनौती है। मतदान के बाद 20 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 16 जिला परिषदों और 10 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां तेज रही हैं। प्रचार थमने के साथ ही अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर एक-एक वोट पर है। गांवों में चुनावी चर्चाओं के बीच मतदाताओं का रुख किस तरफ रहेगा, इसका फैसला गुरुवार को ईवीएम...