राजस्थान निकाय चुनाव में नामांकन के 2 दिन बाकी, पहले दिन 889 उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे
जयपुर, अगस्त 28 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश की 309 नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास अब नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ दो दिन बाकी हैं। 29 और 31 अगस्त को उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। पहले दिन 27 अगस्त को प्रदेशभर में नामांकन को लेकर अच्छी खासी हलचल देखने को मिली। बड़ी संख्या में उम्मीदवार रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंचे और अपने पर्चे दाखिल किए। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन के पहले दिन प्रदेश की 309 नगरीय निकायों में 889 उम्मीदवारों ने 1055 से ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें कई उम्मीदवार ऐसे भी रहे, जिन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। हालांकि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी तक अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.