जयपुर, अगस्त 27 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। गुरुवार से प्रदेशभर में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रत्याशियों के पास नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय है। 27 से 31 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, लेकिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण इन दिनों नामांकन नहीं होंगे। ऐसे में प्रत्याशी 27, 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनावी मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कहीं नेताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन दाखिल किया तो कहीं पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनावी अभियान का आगाज किया। अजमेर में कांग्रेस ने वाहन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया, जबकि उदयप...