राजस्थान-गुजरात पुलिस 24 घंटे मौन, अलीगढ़ पुलिस ने एक पोस्ट में दिलाया फोन
अलीगढ़, जून 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अहमदाबाद (गुजरात) में आईपीएल का फाइनल देखने आए ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जैक जीकिंग्स का चोरी हुआ फोन पांच दिन बाद अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लिया। इस पर उन्होंने अलीगढ़ पुलिस का धन्यवाद किया है। लेकिन, इससे पहले चार दिन का उनका अनुभव बिल्कुल खराब रहा। जैक ने 24 घंटे में चार बार एक्स पर पोस्ट डालकर राजस्थान व गुजरात पुलिस से मदद मांगी। कई बार री-पोस्ट किया, मगर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। हालांकि अलीगढ़ पुलिस की कार्रवाई से वे बेहद खुश हैं और आठ जून को अपना फोन लेने आएंगे। उधर, पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई। ऑस्ट्रेलियाई इंफ्ल्यूएंसर व क्रिकेट कंटेट क्रिएटर जैक जीकिंग्स प्रत्येक मैच देखने के लिए भारत आते हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। 31 मई को वे अहमदाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.