नई दिल्ली, जनवरी 24 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'डिस्टर्ब एरिया एक्ट' को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए गहलोत ने कहा कि जिस राजस्थान की पहचान "पधारो म्हारे देस", आपसी भाईचारा और सदियों पुरानी सांझी संस्कृति से रही है, उसी प्रदेश को अब 'अशांत' घोषित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने इसे राजस्थान के इतिहास का अब तक का सबसे शर्मनाक कदम बताया। गहलोत ने कहा कि राजस्थान हमेशा से शांति, सहअस्तित्व और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। यहां अलग-अलग धर्म, जाति और समुदाय के लोग मिल-जुलकर रहते आए हैं। ऐसे प्रदेश में डिस्टर्ब एरिया एक्ट जैसा कानून लागू करना न केवल सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि राज्य की मूल पहचान पर भी गहरा आघात करेगा।'शांति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.