नई दिल्ली, मई 22 -- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम 5 बजे सचिवालय में होने वाली राजस्थान कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। करीब तीन महीने बाद आयोजित हो रही यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। सरकार इस बार प्रशासनिक सुधार, सरकारी खर्चों में कटौती, डिजिटल गवर्नेंस और ईंधन बचत जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने के मूड में दिखाई दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ऐसे कई प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है जो सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के काम करने के तरीके को सीधे प्रभावित करेंगे। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को ज्यादा प्रभावी, तकनीक आधारित और खर्च नियंत्रित बनाना बताया जा रहा है।पति-पत्नी अधिकारियों को मिल सकती है एक ही सरकारी गाड़ी बैठक में सबसे चर्चित प्रस्तावों में पति-पत्नी दोनों...