राजस्थान के 6 RPS अधिकारियों को मिला IPS का प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
जयपुर, जुलाई 15 -- राजस्थान पुलिस महकमे के लिए बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य पुलिस सेवा (RPS) के छह वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति द्वारा तैयार की गई चयन सूची को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को इन अधिकारियों की पदोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 1997 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, नरपत सिंह जैतावत, राम स्वरूप शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद खोथ, धनपत राज और रेवंतदान को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोट किया गया है। लंबे समय से इन अधिकारियों की पदोन्नति का इंतजार किया जा रहा था, जिस पर अब अंतिम मुहर लग गई है। यह भी पढ़ें- बीकानेर के PBM अस्पताल में तीसरी प्रसूता की मौत, राजस्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.