राजस्थान के 309 निकायों में आरक्षण की लॉटरी कल; OBC के खाते में जाएंगे 60 प्रमुख पद
जयपुर, अगस्त 12 -- राजस्थान में आगामी शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनावों से पहले आरक्षण की तस्वीर साफ होने जा रही है। प्रदेश के 309 शहरी निकायों में मेयर, सभापति और नगर पालिका अध्यक्षों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर में निकाली जाएगी। इसी दिन 41 जिला परिषदों के जिला प्रमुख पदों के लिए भी एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण की लॉटरी होगी। खास बात यह है कि निकाय प्रमुखों की लॉटरी में सबसे पहले एससी कैटेगरी का आरक्षण तय किया जाएगा, इसके बाद एसटी और फिर ओबीसी की लॉटरी निकलेगी। प्रदेश के 309 शहरी निकायों में 10 नगर निगमों के मेयर, 51 नगर परिषदों के सभापति और 248 नगर पालिकाओं के चेयरमैन पद शामिल हैं। इनमें 60 निकाय प्रमुखों के पद ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे। ओबीसी आरक्षण में सबसे ज्यादा 19 पद जयपुर संभाग के हिस्से में आएंगे। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.