नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- राजस्थान के शहरी निकायों में मेयर और सभापति के चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर, उपसभापति और उपाध्यक्ष की कुर्सी का फैसला आज होगा। प्रदेश के 305 शहरी निकायों में मंगलवार को इन पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इनमें 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर, 47 नगर परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। चुनाव के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही पार्षदों की बाड़ेबंदी भी खत्म हो जाएगी।दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी वोटिंग इन पदों के लिए मतदान दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। संबंधित निकायों में पार्षदों की बैठक के दौरान ही वोटिंग कराई जाएगी। मतदान पूरा होने के बाद तुरंत मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में शाम तक राजस्थान के 305 निकायों में उपाध्यक्ष पदों की तस्वीर साफ हो जाएगी।निकाय प्रमुखों के...