नई दिल्ली, मार्च 3 -- राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि जोधपुर, जैसलमेर और फलोदी समेत कई शहरों में पारा 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले सप्ताह में गर्मी और तेज हो सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ है और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।बाड़मेर सबसे गर्म, 37.6 डिग्री दर्ज प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.