नई दिल्ली, जनवरी 2 -- राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के बाद ठंड ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई हिस्सों में दिन में भी कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने शुक्रवार को प्रदेश के 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे और शीतलहर के चलते आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई और सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह जयपुर, भरतपुर, सीकर, दौसा, अलवर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। उड़ानों पर असर, इंडिगो ने जारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.