जयपुर, अगस्त 21 -- राजस्थान में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 21 अगस्त को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 22 अगस्त को 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त से अगले चार-पांच दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। इस बीच गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 29 MM बारिश धौलपुर में दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में जेएलएन मार्ग पर 17 MM पानी बरसा। वहीं कोटा, झालावाड़, भरतपुर और दौसा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई।धौलपुर में एक इंच से ज्यादा बारिश पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। ध...