राजस्थान के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: बीकानेर-सीकर में ओलों के साथ बरसात
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- राजस्थान में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी राजस्थान में जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी और 40 डिग्री से ऊपर तापमान परेशान कर रहा था, वहीं अब कई इलाकों में बादल, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 13 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।बीकानेर-सीकर में बारिश के साथ गिरे ओले रविवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिला। बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर के इलाकों में अचानक घने बादल छा गए। इसके बाद कई जगह बारिश हुई। बीकानेर और सीकर के फतेहपुर शेखावाटी इलाके में बारिश के साथ ओले भी गिरे। तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण मौसम में अचानक बदलाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.