जयपुर, मार्च 23 -- राजस्थान की राजनीति से जुड़ा एक बड़ा चुनावी प्लान सामने आया है, जिसमें प्रदेश के करीब 100 भाजपा पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ता देश के चार प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रचार संभालेंगे। भाजपा ने इन राज्यों में प्रवासी राजस्थानियों की बड़ी आबादी को साधने के लिए यह रणनीति तैयार की है।प्रवासी वोट बैंक पर भाजपा की नजर भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन राज्यों में मारवाड़, शेखावाटी, ढूंढाड़ और हाड़ौती क्षेत्र से जुड़े लाखों प्रवासी राजस्थानी रहते हैं, जिनका स्थानीय राजनीति में प्रभाव भी है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल और असम में प्रवासी राजस्थानियों की संख्या करीब 25 लाख के आसपास आंकी जा रही है। यही कारण है कि पार्टी ने इन इलाकों में राजस्थान के नेताओं को उतारकर सीधे इस वर्ग स...