नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- राजस्थान में गर्मी और बारिश के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देने की संभावना है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर तक दोनों सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, 27 सितंबर को राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।27 सितंबर को इन इलाकों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। खास तौर पर जयपुर और भरतपुर संभाग में मौसम बदलने की संभावना है। चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि पश्चिमी राजस्...