नई दिल्ली, फरवरी 2 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीकर एसीबी की टीम ने नीमकाथाना जिले के भगेगा पटवार हल्का में तैनात महिला पटवारी सुमन कुमारी को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने जमाबंदी में नाम दुरुस्त करने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी। एसीबी मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी की जमाबंदी में नाम से संबंधित कुछ त्रुटियां दर्ज थीं। इन त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए परिवादी भगेगा पटवार हल्का कार्यालय पहुंचा, जहां तैनात पटवारी सुमन कुमारी से संपर्क किया गया। आरोप है कि पटवारी ने दस्तावेजों में सुधार करने के बदले 7,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। परिवादी द्वारा बार-बार मिन्नतें करने और राशि कम करने ...