नई दिल्ली, मई 19 -- सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सालासर रोड पर सनवाली गांव के पास करीब 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर उनके पार्ट्स दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।टक्कर इतनी जबरदस्त कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि सवार युवकों को संभलने का कोई मौका ही नहीं मिला। टक्कर के साथ ही चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। कुछ ही पलों में सड़क खून से लाल हो गई और चारों युवक जिंदग...