मथुरा, दिसम्बर 31 -- नववर्ष पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्नी गीता शर्मा के साथ गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। इससे पूर्व उन्होंने मुखारविंद मंदिर जतीपुरा में दूध-दही के पंचामृत से अभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सपरिवार पैदल परिक्रमा करते मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा एवं उनके पति मनीष लंबरदार ने सभासद सुरेंद्र गुप्ता बिरजो भैया, अमित गोस्वामी आदि के साथ शॉल, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा का मायका भरतपुर के गांव खेड़ा ब्राह्मण में होने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री की गिरिराज महाराज में गहरी आस्था है। सीएम बनने के बाद भी भजनलाल शर्मा प्रतिवर्ष परिक्रमा करने आते हैं। उनकी पत्नी एवं पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.