राजस्थान के सांवलियाजी मंदिर में VIP गेट तोड़कर घुसे युवक, गार्ड्स से मारपीट; कपड़े फाड़े
चित्तौड़गढ़, जुलाई 15 -- राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस्या के दिन दर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ श्रद्धालु VIP गेट से जबरन प्रवेश करने पर अड़ गए। मंदिर प्रशासन के रोकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गेट पर लकड़ी से हमला कर दिया, ताला तोड़कर अंदर घुस गए और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान एक गार्ड के कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र स्थित विश्व प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर का है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। हंगामा कर रहे चार लोगों को मंदिर के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने घेरकर पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- बीकानेर के PBM...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.