सवाईमाधोपुर, दिसम्बर 10 -- राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में मंगलवार देर रात ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। मलारना डूंगर थाने के पीपलवाड़ा गांव में आधी रात को शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे छप्परपोश मकान में आग लगी और देखते ही देखते आग ने दो नाबालिग बहनों-14 वर्षीय प्रिया और 8 वर्षीय पूजा-की जान ले ली। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बच्चियों के कई अंग आग की गर्मी से पिघल गए। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी जीभ का हिस्सा तक जलकर मुंह से बाहर आ गया था। रात करीब 12 बजे घर में अचानक लगी चिंगारी ने पलभर में आग का रूप ले लिया। घर सूखे लकड़ी-बांस से बना फूस का था, इसलिए आग तेजी से फैल गई। उस समय घर में सिर्फ दोनों बहनें ही मौजूद थीं। उनके माता-पिता गंगापुर सिटी में धार्मिक कार्यक्रम में गए थे और दादा-दादी घर के बाहर चारपाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.