सवाईमाधोपुर, मार्च 17 -- राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त खूनी वारदात में बदल गया, जब DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हत्या तक पहुंच गया। मानटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई इस घटना में 28 वर्षीय युवक विशाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध युवकों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, कोटा निवासी विशाल अपने परिचित की बारात में सवाई माधोपुर आया हुआ था। बारात मानटाउन थाना इलाके के सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र में संजय कलोशिया के यहां पहुंची थी। शादी का माहौल था, DJ पर तेज संगीत बज रहा था और बाराती नाच-गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान DJ पर नाचने को लेकर विशाल और कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.