नई दिल्ली, मार्च 3 -- राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मीना बड़ौदा गांव में घर से महज 150 मीटर दूर बने पानी के टैंक में तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान दिव्या (5), भारती (3) और डेढ़ वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को मिली। वजीरपुर थानाधिकारी राजवीर के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन बच्चों के शव टैंक से बाहर निकाल चुके थे। शवों को वजीरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया गया। इसी बीच जांच में सामने आया कि बच्चों की मां संगीता मीणा रविवार रात करीब 8 बजे भरतपुर रेलवे स्टेशन पर सोगरिया एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई थी। रेलवे सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.