करौली, अक्टूबर 1 -- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल कथित तौर पर स्कूल में जमीन पर ही गहरी नींद में सोते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर एकबार फिर लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर सख्त टिप्पणियां कर रहे हैं। राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम में स्थित भंडारी अंदरूनी का बताया जा रहा है। एनडीटीवी के मुताबिक, वायरल वीडियो पर कहा जा रहा है कि सोता दिख रहा शख्स राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का प्रिंसिपल है। शख्स की पहचान डयोडीराम मीणा के रूप में हुई है।फिलहाल स्पष्टीकरण नहीं आया है वीडियो किस तारीख का है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय शिक्षा विभाग ने इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं स्कूल के अ...