जयपुर, अगस्त 25 -- राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को एक साथ फिजिकल इंस्पेक्शन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रदेशभर में अधिकारियों और स्कूल प्रभारियों की टीमें सरकारी स्कूलों में पहुंचकर भवन, कक्षा-कक्ष, पेयजल, शौचालय, पोषाहार कक्ष और जल निकासी समेत आधारभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करेंगी। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में छात्र संख्या के मुकाबले शिक्षकों की स्थिति भी जांची जाएगी। जहां जरूरत से ज्यादा शिक्षक पाए जाएंगे, उन्हें चिन्हित कर जरूरत वाले स्कूलों में लगाने के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इन प्रस्तावों को 27 अगस्त सुबह 11 बजे तक संबंधित सीबीईओ को भेजना होगा। वहीं स्कूलों में जर्जर भवन या अन्य गंभीर समस्याएं मिलने पर इसकी जानकारी शिक्षा अधिकारियों के जरिए जिला प्रशासन और कलेक्टर तक पहुंचाई जाएगी।बड़े स्कूलों के प्रिंस...