जयपुर, मार्च 17 -- राजस्थान सरकार सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) लागू करने की योजना बना रही है। इस तकनीक आधारित प्रणाली के जरिए विद्यार्थियों और शिक्षकों की हाजिरी डिजिटल तरीके से दर्ज होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के लाभ की सही निगरानी करने में मदद मिलेगी। यह प्रस्ताव राज्य सरकार के बजट 2026-27 की घोषणाओं का हिस्सा माना जा रहा है।3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को भी मिलेगा लाभ सरकार की योजना के अनुसार इस प्रणाली के दायरे में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और उनके लिए चल रही पोषण व अन्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.