राजस्थान के सचिन पायलट अब पंजाब के पायलट, जिम्मेदारी देने के पीछे क्या है कांग्रेस का प्लान?
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- राजस्थान की सियासत में लंबे समय से अपनी अलग पहचान रखने वाले कांग्रेस नेता सचिन पायलट के 49वें जन्मदिन से ठीक पहले पार्टी हाईकमान ने उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी सौंप दी है। पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने को महज संगठनात्मक नियुक्ति नहीं, बल्कि कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में उनके बढ़ते कद के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि 7 सितंबर को पायलट का जन्मदिन है और उससे ठीक पहले मिली यह जिम्मेदारी उनके समर्थकों के बीच किसी 'सियासी बर्थडे गिफ्ट' से कम नहीं मानी जा रही। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में कांग्रेस ने पायलट को ऐसे समय पर मैदान में उतारा है, जब पार्टी के सामने संगठन को मजबूत करने, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने और चुनावी रणनीति को धार देने की बड़ी चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.