राजकोट, मार्च 14 -- गुजरात के राजकोट शहर में स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) अस्पताल से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां पर काम कर रहे 25 वर्षीय इंटर्न डॉक्टर ने शनिवार को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रतन कुमार मेघवाल के रूप में हुई है, जो कि राजस्थान के जैसलमेर शहर का रहने वाला था। घटनास्थल पर मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने सहपाठियों पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस साल जनवरी में भी रतन यहीं पर खुदकुशी करने आया था, लेकिन तब उसे पुलिस ने बचा लिया था। इस घटना की जानकारी देते हुए जोन 2 के पुलिस उपायुक्त राकेश देसाई ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले रतन कुमार मेघवाल का शव शहर के करीब घंटेश्वर और पारा पिपालिया के बीच स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.