राजस्थान के बीकानेर में दो समुदायों में पत्थरबाजी, इलाके में तनाव; पुलिस बल तैनात
नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- राजस्थान में बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित चौखूंटी इलाके में सोमवार रात छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो समुदायों के बीच अचानक तनाव फैल गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस के अनुसार घटना देर रात उस समय शुरू हुई जब कुछ युवकों पर क्षेत्र में छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित युवकों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और स्थिति बेकाबू हो गई। यह भी पढ़ें- जयपुर की वो रात. जब बिना शोर खिसक गए 400 करोड़; 400 कंपनियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.