नई दिल्ली, जून 6 -- राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी 13 माह की बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। मां और बेटी के शव घर में बने पानी के टांके (टैंक) में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना चौहटन थाना क्षेत्र के बूठ राठौड़न गांव की है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान धुड़ी (23) और उसकी 13 माह की बेटी प्रिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।सुबह टांके में मिले मां-बेटी के शव चौहटन डीएसपी जेठाराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह महिला अपनी बेटी को साथ लेकर घर से निकली थी। आशंका है कि उसने पहले बेटी को घर में बने पानी के टांके मे...