नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में पुरानी रंजिश ने सोमवार रात हिंसक रूप ले लिया। एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पक्ष के घरों और बाड़ों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया।हत्या के बाद भड़की हिंसा घटना मोटा गांव थाना क्षेत्र में रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक किसी पुराने विवाद को सुलझाने के लिए आरोपी पक्ष के घर गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसक...