नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमी की शादी का कार्ड देखने के बाद एक नर्सिंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टेटस भी पोस्ट किया, जिसने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।सुबह कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती घटना कसारवाड़ी थाना क्षेत्र की है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे तक 19 वर्षीय लक्ष्मी कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी भाभी उसे बुलाने पहुंची। दरवाजा खोलकर देखा तो लक्ष्मी चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। भाभी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में भिजवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.