जयपुर, जून 30 -- राजस्थान के फलोदी जिले के देचू क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने एक मकान से एक दंपति और उनके दो बच्चों के शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गेनाराम (35), उसकी पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13) और बेटे किशन (10) के रूप में हुई है। पुलिस ने शक जताया है कि यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या करने का लग रहा है। पुलिस ने इस मामले में पति पर परिजनों की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने का शक जताया है। मृतक पाली जिले के रहने वाले थे। मामले की जानकारी देते हुए देचू के स्टेशन हाउस ऑफिसर विक्रम सिंह ने बताया कि 'गेनाराम का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों के शव खाट पर पड़े थे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और जांच के लिए फॉरेंसिंक विज्ञान लैब की टीम को बुलाया गया है।' उन्होंने कहा, '...