राजस्थान के पाली में स्लीपर बस में सो रहे 14 वर्षीय किशोर की मौत
नई दिल्ली, जून 4 -- राजस्थान के पाली जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रोहट थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र के नासिक से अपने ननिहाल लौट रहे 14 वर्षीय किशोर की स्लीपर बस में सफर के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह जब बस उसके निर्धारित स्टॉप पर पहुंची और कंडक्टर ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद बस को सीधे थाने ले जाया गया, जहां से किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पाली जिले के खिंवाड़ा गांव निवासी रणजीत सिंह उर्फ राजूसिंह (14) पुत्र शैतानसिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। चिकित्सकों ने पोस्टमॉर्टम के दौरान विसरा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.