राजस्थान के पाली में पत्नी की बेरहमी से हत्या; पति ने मुंह में कपड़ा ठूंस छाती पर किए 6 वार
नई दिल्ली, मई 25 -- राजस्थान के पाली जिले में घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर सोते समय चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और ताबड़तोड़ छह वार किए। इस दौरान मां को बचाने पहुंची बेटी पर भी हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।5 साल से अलग रह रही थी महिला पुलिस के अनुसार मृतका झूमली देवी (36) पिछले करीब पांच साल से अपने पति नारायणलाल (40) से अलग रह रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। झूमली अपने पांच बच्चों के साथ पीहर पक्ष के सहयोग से गुड़ा ठाकुरजी गांव में किराए के मकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.