राजस्थान के पाली में ग्वार-गम फैक्ट्री में भीषण आग, 3 मजदूर लपेटे में; 2 की तलाश जारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- राजस्थान के पाली में रविवार देर रात एक ग्वार-गम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों के बीच मजदूर जान बचाने के लिए 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाते हुए बाहर निकले। कुछ मजदूरों के कपड़ों में आग लगी हुई थी। इस हादसे में तीन युवक करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गए। उन्हें पहले पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, फैक्ट्री में फंसे दो अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है। हादसा पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के फोर्थ फेज में स्थित सारड़ा बायो पॉलिमर्स ग्वार-गम फैक्ट्री में रविवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के जिस हिस्से में काम चल रहा था, वहां लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मजदूरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.