राजस्थान के नीमकाथाना में नेताओं के घरों से सरकारी भवनों तक चला बुलडोजर
सीकर, अगस्त 4 -- राजस्थान के सीकर जिले के सबसे बड़े शहर नीमकाथाना में शाहपुरा-चिड़ावा स्टेट हाईवे-13 को 80 फीट चौड़ा करने के लिए प्रशासन का बुलडोजर अभियान दूसरे दिन भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए चल रही इस कार्रवाई में अब तक 186 चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले दिन 100 से अधिक अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन खेतड़ी रोड से जिला अस्पताल तक अभियान तेजी से आगे बढ़ाया गया। इस दौरान कई दो और तीन मंजिला मकान, बड़े शोरूम, व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स और पक्के निर्माण कुछ ही मिनटों में मलबे में तब्दील हो गए। सुबह से ही पूरे इलाके में जेसीबी और पोकलेन मशीनों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही। सड़क किनारे धूल का गुबार छाया रहा और पुलिस की मौजूदगी में एक-एक कर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। शहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.