राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी की बधाई, बोले-जनता का आभार
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- राजस्थान के नगर निकाय चुनाव परिणाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार। यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा समर्थन है। इससे राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही जन-जन के जीवन में खुशहाली लाने का हमारा संकल्प भी और सशक्त होगा। इस अवसर पर सभी विजयी प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी बहुत-बहुत बधाई। गौरतलब है कि देर रात तक राजस्थान में 309 नगरीय निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.