नई दिल्ली, फरवरी 24 -- राजस्थान के नागौर जिले में धार्मिक टिप्पणी को लेकर सियासी और सामाजिक तापमान अचानक चढ़ गया। मंगलवार को श्रीबालाजी थाना के बाहर उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब संत समाज और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक भजन गायक से सार्वजनिक रूप से उसका भगवा चोला उतरवा दिया। आरोप है कि भजन गायक ने सत्संग कार्यक्रम के दौरान भगवान राम, माता शबरी, देवी सरस्वती और भगवान विष्णु पर विवादित टिप्पणियां की थीं। घटना नागौर जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र की है। सथेरण गांव निवासी भजन गायक प्रभुप्रेमी पर आरोप है कि 17 फरवरी को बीकानेर जिले के मुंडड गांव में आयोजित एक सत्संग में उन्होंने देवी-देवताओं और सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए। इसको लेकर संत समाज और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया।थाने के बाहर बढ़ा दबाव, धरने की चेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.