मेरठ, अगस्त 29 -- राजस्थान के धौलपुर में शनिवार सुबह करीब चार बजे हुए भीषण सड़क हादसे में मवाना और शाहजहांपुर क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब पौध लेकर मवाना से धौलपुर जा रही पिकअप में रोड़ी-डस्ट से लदे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मवाना क्षेत्र से पिकअप में पौध लेकर कुछ युवक राजस्थान के धौलपुर गए थे। मवाना खुर्द में नर्सरी का कारोबार करने वाले शाहनवाज का पुत्र औरंगजेब भी पिकअप में सवार था। वह नर्सरी से पेड़ों की पौध राजस्थान सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई करने का काम करता था। यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप पलटने से मेरठ के 3 लोगों की मौत, 2 घायल हादसे के दौरान औरंगजेब परिचालक सीट पर बैठा था और ...