जयपुर, जुलाई 25 -- राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार का दिन दर्दनाक सड़क हादसों के नाम रहा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन भीषण हादसों में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। इनमें 10 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसों के बाद जिला अस्पताल में चीख-पुकार मच गई और पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों हादसे अलग-अलग कारणों से हुए, लेकिन लापरवाही और तेज रफ्तार हर घटना में बड़ी वजह बनकर सामने आई।पहला हादसा: पुल पर खड़ी कार बनी मौत का कारण दिन का पहला हादसा सैपऊ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-123 पर पार्वती पुल के पास हुआ। पुलिस के अनुसार पुल पर एक कार खड़ी थी। इसी दौरान ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक, कार औ...