राजस्थान के डीग में जुड़वां भाइयों की गला काटकर हत्या; घर के पास प्लॉट में मिले शव
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- राजस्थान के डीग जिले में दो जुड़वां भाइयों की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। दोनों बच्चों की उम्र महज 13 साल थी। मंगलवार सुबह घर के पास एक प्लॉट में दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चों के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। उनके शरीर पर जगह-जगह कट के निशान मिले हैं। सिर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल के आसपास खून भी बिखरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हालांकि, दोनों बच्चों की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।सुबह घर से निकले, फिर नहीं लौटे दोनों भाई घटना डीग जिले के बडेसरा गांव की है। मृतकों की पहचान विनय चौधरी और विष्णु चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.