नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- राजस्थान के टोंक जिले के टोडारायसिंह इलाके का एक छोटा सा गांव जैकमाबाद इन दिनों अचानक सुर्खियों में है। वजह है 10 साल का एक बच्चा, कानाराम बैरवा, जो खुद को 'राजा मानसिंह' का पुनर्जन्म बता रहा है। सोशल मीडिया पर इस कहानी ने ऐसा तूल पकड़ा है कि लोग इसे चमत्कार मानने लगे हैं, लेकिन जब हकीकत की कसौटी पर परखा गया, तो कहानी में कई झोल सामने आने लगे। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कानाराम कोई साधारण बच्चा नहीं, बल्कि आमेर के राजा मानसिंह का पुनर्जन्म है। गांव में भी इस चर्चा ने माहौल गरमा दिया है कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कोई इसे महज अफवाह मान रहा है।ढाई साल की उम्र से शुरू हुई कहानी परिवार वालों के मुताबिक, जब कानाराम करीब ढाई साल का था, तभी उसने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया था। वह घ...